x
 
  • 30 Jul – श्रावण मास प्रारम्भ (उत्तर भारत), गुरुवार, सावन सोमवार व्रत आरंभ, 3 अगस्त (सोमवार), श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी, 9 अगस्त (रविवार), सावन शिवरात्रि, 11 अगस्त (मंगलवार), हरियाली अमावस्या, 12 अगस्त (बुधवार), हरियाली तीज, 15 अगस्त (शनिवार), नाग पंचमी, 17 अगस्त (सोमवार), श्रीकल्कि जयंती, 17 अगस्त (सोमवार), पवित्रा एकादशी, 24 अगस्त (सोमवार), श्रावण पूर्णिमा, 28 अगस्त (शुक्रवार), रक्षाबंधन, 28 अगस्त (शुक्रवार), कज्जली तृतीया/कजरी तीज, 31 अगस्त (सोमवार), श्रीगणेश (बहुला) चतुर्थी, 31 अगस्त (सोमवार)
icon not foundWhy Choose Us

Welcome to
Astro Bhagyaraj Gupt

We are the first astrologer who make such horoscopes on this planet Are you looking for the  Beststrologers.online  Your Search End Here....Unlock Your Destiny with Astro Bhagyaraj Gupt: The Best Astrologer in IndiaAt Vedic Astrologer Online, we take pride in offering unparalleled astrological services to guide youthrough life’s most challenging moments. Astro Bhagyaraj Gupt, our renowned expert, specializesin Vedic Astrology, Numerology, Vastu, Palmistry, and Medical Astro...

Read More Read More
Astrologer Bhagyraj
Monthly Rashifal | मासिक राशिफल

July 1, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका मास कैसा रहेगा

 

जुलाई 2026 राशिफल | July Month Prediction


मेष राशिफल | Aries Prediction

इस महीने आपको परिवार से काफी खुशी मिलेगी। नये विचारों के सम्पर्क में आयेंगे। यात्रा सफलता प्रदायक रहेगी। बिजनेस में अच्छे आइडियाज सामने आयेंगे। परिवार और बच्चों के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे। आध्यात्मिक क्रियाकलापों में रुचि लेंगे। माह की शुरुआत से ही आपकी कला और संगीत की अभिरुचियों में वृद्धि होगी। शुक्र के प्रभाव के कारण अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में कामुक भावना तीव्र रहेगी। यह माह कलाकारों के लिये बहुत अच्छा रहेगा। महीने का पहला, दूसरा और चौथा सप्ताह शुभ रहेगा।राशि शुभ दिनाँक2,4,5,14,21,23,29,31


बिना महत्त्वपूर्ण तैयारी के निर्णय लेना नुकसानदेह हो सकता है। सिरदर्द की समस्या रहेगी। अपने मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। वाहन तीव्र गति से चलाने से बचें। चुगलखोर लोग आपके बारे में नकारात्मक बातें फैला सकते हैं। भोग-विलास के संसाधनों में धन खर्च करेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये अच्छा नहीं रहेगा। वक्री शनि के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विरोधियों के साथ आपको समय बिताना पड़ सकता है। मंगल के प्रभाव से आपकी वाणी में उग्रता उत्पन्न हो सकती है।राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,15,16,24,25


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction 

इस माह परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। बैंक से लोन मिलने में आसानी होगी। पिछले माह की अनेक समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। परिस्थितियाँ आपके लिये अनुकूल रहने वाली हैं। दूसरे सप्ताह के दौरान शुक्र के गोचर परिवर्तन के प्रभाव से नये घर में शिफ्ट हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। महत्त्वपूर्ण कार्यों को आरम्भ करने के लिये समय उचित है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। दूसरा और अन्तिम सप्ताह शुभ रहेगा।

राशि शुभ दिनाँक

5,11,12,15,21,25,29


करियर में परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। बच्चों की प्रगति पर गर्व होगा। विद्यार्थियों के लिये यह महीना कुछ कमजोर हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा। मौसमी बीमारियों को लेकर कुछ सतर्क रहना आवश्यक है। बुजुर्ग लोगों को किसी तरह की सर्जरी का भी सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ भिड़ने से बचें। बॉस आपको कई जगह टोकने की कोशिश करेंगे, जिसको लेकर आप नाराज भी हो सकते हैं। फाइनेन्स सम्बन्धी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,8,9,17,19,26,27


मिथुन राशिफल | Gemini Prediction

इस मास आप आत्मबल में वृद्धि महसूस करेंगे। आपकी धार्मिक आस्था मजबूत होगी। सूर्य के राशि में होने से सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की सम्भावनायें बनेंगी। व्यर्थ के वाद-विवादों में समय बर्बाद न करें। दाम्पत्य जीवन में उथल-पुथल की परिस्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। सन्तान की शिक्षा को लेकर कुछ महत्त्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

राशि शुभ दिनाँक

1,7,9,14,19,24,27


इस माह लम्बी दूरी की यात्राओं पर जाने से बचें। पिता के साथ विचार न मिलने से कुछ बहस की स्थिति बन सकती है। माह के अन्तिम सप्ताह के दौरान द्वादशस्थ मंगल पर शनि की दृष्टि हृदय रोगियों के लिये चिन्ता का कारण बन सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। मित्र आपसे किसी कारण नाराज भी हो सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परिवार से कुछ अनबन झेलनी पड़ सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। सम्पत्ति के मामलों में जल्दबाजी दिखाना इस माह में उचित नहीं है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,3,10,11,15,20,29


कर्क राशिफल | Cancer Prediction

इस माह आपको आय के नये अवसर मिलेंगे। आपके जीवन में सुख-शान्ति का वास रहेगा। उच्चपद पर आसीन लोगों से मनमुटाव हो सकता है। महीने की शुरुआत में गुरु पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अपनी कुशल वाक् शैली के कारण लोगों को प्रभावित करेंगे। विरोधी वर्ग इस माह आप पर हावी हो सकता है। परिजनों और मित्रों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा। मंगल की शुभ स्थिति के कारण कारोबार में शानदार प्रगति होगी। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। महीने का उत्तरार्ध आपको कोई शुभ सूचना दे सकता है।

राशि शुभ दिनाँक

2,9,11,16,20,28,29


गुरु या शिक्षक के आदेश की अवहेलना न करें। डायबिटीज के रोगियों को अपने खान-पान और जीवनचर्या में नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। बुरी संगत से दूर रहना आपके लिये बेहतर होगा। अति आत्मविश्वास से आपको नुकसान पहुँच सकता है। इस राशि की महिलाओं के लिये यह महीना शुभ नहीं रहेगा। बड़े भाई-बहनों की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत रहेगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

4,5,13,18,23,31


सिंह राशिफल | Leo Prediction

जीवनसाथी के व्यवहार से कुछ दुःखी हो सकते हैं। आपको अपनी बुद्धिमत्ता से ही उलझे हुये मामलों को हल करना पड़ेगा। इस महीने आज अनेक प्रकार की मानसिक चुनौतियों से स्वयं को निकालने में सफल रहेंगे। धन के उधार लेन-देन से दूरी बनाकर रखना उचित होगा। आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे। आपकी पहचान एक अच्छे सलाहकार के रूप में बन सकती है। आप भविष्योन्मुख होकर काम करेंगे।

राशि शुभ दिनाँक

3,5,12,14,17,23,30


सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस महीने के मध्य में अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आपके विरुद्ध मोर्चा खोल सकते हैं। स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा ही रहेगा। फिर भी मन अनेक प्रकार की शंकाओं से घिरा हुआ रहेगा। महीने के अन्तिम में कोई लाभदायक सौदा मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेमी-युगल विवाह का फैसला लेने से पहले अपने घरवालों का विश्वासमत अवश्य लें। पिता की सेहत को लेकर कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,7,9,15,20,25,29


कन्या राशिफल | Virgo Prediction

यह महीना व्यवसाय के दृष्टिकोण से पूरी तरह से आपके पक्ष में रहने वाला है। इष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। प्रेमीजन को कोई उपहार दे सकते हैं। विवाह सम्बन्धों की परेशानियों को सुलझा पायेंगे। बच्चों की पढ़ाई में उत्तम सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिये महीना फायदेमन्द रहेगा। यदि स्वयं का घर खरीदना चाह रहे हैं, तो इस महीने आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।

राशि शुभ दिनाँक

5,7,12,14,20,24,31


आँखों के रोगों में तकलीफ बढ़ सकती है। पिता की बातों का अनुसरण करना आपके लिये बेहतर होगा। लेकिन उनकी बातें आपको काफी चुभ सकती हैं। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। विदेशी भूमि में कुछ परेशानियाँ होती रहेंगी। महीने के चौथे और पाँचवें सप्ताह के दौरान महत्त्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति रहेगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,4,9,17,18,22,27,29


तुला राशिफल | Libra Prediction

परिजनों के व्यवहार में प्रेम और अपनापन रहेगा। नौकरी में आ रही समस्याओं का समाधान होगा। इन्टरव्यू में उत्तम सफलता मिलने की सम्भावना है। अपनी प्रतिभा और वाक् चातुर्य से लोगों का मन मोह लेंगे। कारोबार में शानदार सफलता मिलेगी। पुराने अनुबन्धों को लेकर थोड़ी चिन्ता भी हो सकती है। जरूरतमन्दों की मदद करेंगे। दाम्पत्य जीवन में विश्वास की कुछ कमी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी। अपनी परियोजनाओं में पूरी तरह सफल होंगे। बॉस का व्यवहार अपेक्षानुसार अच्छा नहीं होगा।

राशि शुभ दिनाँक

1,7,9,14,16,18,23,27


लापरवाही भरे खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण पाचन खराब हो सकता है। कानूनी मामलों में अड़चने आ सकती हैं। बैंककर्मियों के लिये महीना विशेष तौर पर शुभ रहेगा। उच्चशिक्षा के लिये प्रयास करें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट जाना चाहिये। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये महीना इतना आसान नहीं है। महीने के अन्त में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जुलाई 20 के उपरान्त व्यवसाय में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,10,11,13,20,29


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक प्रशंसा मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। महत्त्वपूर्ण सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। आय की स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। परिवार का व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। जुलाई 16 को सूर्य के गोचर में परिवर्तन के बाद सरकारी नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। नयी जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। पैतृक सम्पत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। बच्चों को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे।

राशि शुभ दिनाँक

7,9,12,15,16,18,25,30


महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। यद्यपि आपको भाग्य का साथ मिलेगा, किन्तु मेहनत फिर भी करनी ही पड़ेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। जीवनसाथी के व्यवहार पर क्षुब्ध हो सकते हैं। प्रेम-सम्बन्धों में दिखावा अधिक रहेगा। सहकर्मियों के व्यवहार में आत्मीयता अनुपस्थित रहेगी। सन्तान के भविष्य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में विश्वास की कमी न पनपने दें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

4,13,14,22,23,26,31


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction 

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विदेश से नौकरी के ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो इस महीने में आपको सफलता मिल सकती है। जुलाई 16 के बाद कारोबार में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आपको थोड़ा सम्भलकर रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों पर दबाव कम रहेगा। लोन वगैरह को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनुसन्धानात्मक प्रवृत्ति जागृत होगी।

राशि शुभ दिनाँक

1,4,11,13,19,21,28


पाचन में खराबी और इन्फेक्शन के कारण स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। पित्त के रोग बढ़ सकते हैं। विपरीत लिङ्ग को लेकर अत्यधिक आसक्ति के कारण दाम्पत्य सुख में कुछ कमी आ सकती है। मार्केटिंग और मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों के लिये महीना अत्यन्त शुभ रहेगा। पड़ोसियों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। काम अधिक होने के कारण शरीर में थकान और आलस्य की अधिकता रहेगी। विरोधी पक्ष की सक्रियता कम होगी। भावुक होकर किसी के विषय में राय न बनायें। अजनबी लोगों से धोखा मिल सकता है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,6,8,15,16,18,24,25


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

महीने की शुरुआत में स्वयं पर विश्वास की कमी रहेगी। किसी बुजुर्ग से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। रचनात्मक कौशल में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपका कारोबार काफी अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आप प्रसन्न रहेंगे। नये काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। विनिर्माण कार्य से सम्बन्धित कार्यों में गति आयेगी। आप बहुत से लोगों की मदद करेंगे। व्यवसाय में नये समझौते हो सकते हैं।

राशि शुभ दिनाँक

2,6,7,14,16,20,24,25,29


इस माह प्रेमीजन के व्यवहार को लेकर मन उदास रहेगा। अपनी वाणी में विनम्रता रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में किसी स्त्री के कारण आपके बिगड़े हुये काम बन सकते हैं। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। स्त्री जातकों को कम तनाव करने और दिनचर्या सन्तुलित रखने की अवश्यकता है। खर्चों में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। अचानक से कोई रुका हुआ कार्य बनने से खुशी मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,5,9,18,27,31


कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कोई पुरानी घटना पुनः सामने प्रकट हो सकती है। धन को लेकर समस्या होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ अपेक्षित रूप से नहीं होगा। आध्यात्मिक भाव से युक्त रहेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विषम परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा चलेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है। जीवनसाथी के साथ और सहयोग से आह्लादित रहेंगे। प्रेम जीवन का पर्याप्त आनन्द उठायेंगे। घर के इन्टीरियर में कुछ बदलाव करा सकते हैं।

राशि शुभ दिनाँक

1,5,8,17,25,27,28,31


सामाजिक स्थिति को लेकर ऊहापोह की स्थिति उत्पन्न होगी। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। पार्टनरशिप को लेकर लाभ मिलेगा। घर-परिवार और माता-पिता को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। वाहन में गड़बड़ी आ सकती है। मुँह में छाले हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें। हृदय रोगियों की सेहत में खराबी आ सकती है। शरीर में खुजली की समस्या आ सकती है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। विदेश में जॉब कर रहे लोगों को समस्या हो सकती है।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

2,3,6,11,15,20,29


मीन राशिफल | Pisces Prediction

यह माह अभिनव तकनीक, जैसे IT और AI के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये अत्यन्त शुभ रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खासी प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र की उठापटक कम होगी। अनावश्यक धन बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को महत्त्व दें। रिशतेदारों की मदद करनी पड़ेगी। समय और परिस्थिति के अनुसार सटीक फैसले ले पायेंगे। विरोधियों के साथ कोई डील कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सन्तान की प्रगति से प्रफुल्लित रहेंगे। प्रेमीजन के साथ मधुर पल व्यतीत करेंगे।

राशि शुभ दिनाँक

1,3,7,11,17,18,20,27,29


नये सम्पर्कों का विशेष लाभ नहीं उठा पायेंगे। इस मास लम्बी दूरी की यात्रा अनुकूल नहीं रहेगी। लीवर और किडनी के रोगियों की सेहत खराब हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारीपूर्वक निवेश करना चाहिये। स्वयं पर विश्वास रखें और कार्य करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। माताजी की बातों की अवहेलना न करें। महीने के अन्त में दाम्पत्य जीवन में कुछ कलह की सम्भावना रहेगी।

राशि प्रतिकूल दिनाँक

5,6,13,16,22,23,31

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

 

Weekly Prediction | साप्ताहिक राशिफल

July 26, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी अनुसार आपका सप्ताह कैसा रहेगा


रविवार, 26 जुलाई - शनिवार, 01 अगस्त, 2026


 मेष राशिफल | Aries Prediction                                                                                                   

शुभ राशिफल: सप्ताह कारोबार की दृष्टि से बहुत शुभ है। सभी काम तय समय पर होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में उम्मीदों का भार बढ़ेगा। नये लव रिलेशन बन सकते हैं। सोशल मीडिया पर नये लोगों से दोस्ती बढ़ेगी। नयी परियोजनाओं के लिये धन-सञ्चय कर सकते हैं। निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी। व्यापारिक यात्रा शुभ फलदायक रहने वाली है। सोमवार और बुधवार सबसे अच्छे दिन हो सकते हैं।


अशुभ राशिफल: अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि को विरोधी नुकसान पहुँचा सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से नुकसान उठाना पड़ सकता है। मधुमेह के रोगियों को नित्य शुगर का लेवल चेक करते रहना चाहिये। काम की अधिकता के कारण परिवार को कम समय दे रहे हैं। परिवार के लोग इस कारण नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार को थोड़ा सावधान रहें।

समाधान: प्रतिदिन शिवलिङ्ग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।


वृषभ राशिफल | Taurus Prediction

                     शुभ राशिफल: आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रसिद्धि मिलेगी। रिश्तेदारों के आगमन से घर में चहल-पहल बढ़ेगी। अच्छे मित्रों के साथ सम्बन्ध बनेंगे। धार्मिक स्थल में एकान्त में समय बिताने की इच्छा होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। मार्केट में आपकी छवि मजबूत बनने वाली है। युवा नयी स्किल सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में आ रहे विघ्न दूर होंगे। इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक का समय अत्यधिक शुभ है।

अशुभ राशिफल: अपने काम को दूसरों से बाँटना सीखें, इससे आपका दबाव कम होगा। व्यापार में जो बदलाव करना चाह रहे हैं उसको लेकर मेहनत से पीछे न हटें। अति उत्साह में आपकी दक्षता घट सकती है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबन्ध करने की आवश्यकता है। फर्जी फोन-कॉल्स को लेकर सावधान रहें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी रखें, वरना आर्थिक क्षति उठानी पड़ सकती है। रविवार और शनिवार के दिन इस दृष्टिकोण से नकारात्मक दृष्टिगोचर हो रहे हैं।

समाधान: शिवलिङ्ग पर पञ्चामृत से अभिषेक करें।



मिथुन राशिफल | Gemini Prediction
                  शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको अनुभवों का भरपूर लाभ मिलेगा। आप दूरदर्शितापूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में सुख-शान्ति और अनुशासन का वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम करने हेतु यह सप्ताह बहुत ही अच्छा है। सकारात्मक विचारों के कारण अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। अधिकारी हर बात पर आपका समर्थन करेंगे। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। उच्च पदासीन लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आध्यात्मिक विचारों का प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा। रविवार और सोमवार का समय बहुत ही शुभ है।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में घरेलू तनाव की बातें उभर के सामने आ सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार करें। बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें। रविवार और सोमवार को आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है। कफ और गैस के रोगियों को परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से कोई भी बात न छिपायें। यदि आपको कोई समस्या है, तो उसे जीवनसाथी से शेयर अवश्य करें। आपको आत्म-अवलोकन करने की आवश्यकता है।

समाधान: गौमाता की सेवा करें तथा शिवलिङ्ग पर जल अर्पित करें।



कर्क राशिफल | Cancer Prediction
शुभ राशिफल: परिस्थितियाँ और भाग्य आपके पक्ष में हैं। सम्पत्ति से धन लाभ मिल सकता है। आय के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपको कुछ रोचक साहित्य अथवा वेबसीरीज देखने को मिल सकती है। दूसरे भाव का शुक्र एवं केतु आपको करियर में कुछ बदलाव करने के मौके देगा। दोस्तों की मदद करनी पड़ सकती है। विपरीत लिङ्ग के मित्र से प्रेम हो सकता है। आप अपने मन की ही करेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको बहुत ही अच्छा धन लाभ हो सकता है। रविवार से गुरुवार अत्यधिक शुभ समय रहेगा।

अशुभ राशिफल: बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिये भटकना पड़ सकता है। प्रत्येक कार्य सोच-समझकर और सावधानीपूर्वक करें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत रहेगी। बड़ी कम्पनी में नौकरी कर रहे लोगों के ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। लोग आपके सिद्धान्तों का उपहास कर सकते हैं। जिसके कारण आप क्रुद्ध भी अवश्य होंगे। लेकिन दूसरों के चक्कर में अपनी मौलिकता से समझौता न करें। शुक्रवार और शनिवार को व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

समाधान: चावल और तिल मिलाकर शिवलिङ्ग पर अर्पित करें।

सिंह राशिफल | Leo Prediction
शुभ राशिफल: पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। कारोबार में मनोवाञ्छित परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को प्लेसमेन्ट के अवसर मिल सकते हैं। पिछले सप्ताह आपको जिस काम में रुकावट आ रही थी वो इस सप्ताह दूर होगी। फाइनेन्स और एकाउन्ट्स सम्बन्धी कार्यों में स्थिरता रहेगी। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपके सलाहकार आपको परेशानियों से निजात दिलाने में अत्यधिक सहायक सिद्ध होंगे। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों की एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा इस सप्ताह के अन्त में हो सकती है। इच्छित परिणाम मिलने से उत्साहित होंगे।

अशुभ राशिफल: आपको इस सप्ताह धूप पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिये। स्वास्थ्य में वैसे तो कोई विशेष परेशानी नहीं है, लेकिन शरीर को जितना पोषण मिलना चाहिये वह आप उसे नहीं दे रहे हैं। मन में गैरकानूनी कार्यों को लेकर उत्सुकता पनपने के आसार है। बच्चों पर विश्वास बनाकर रखें। माता-पिता अपनी जिद को बच्चों पर न थोपें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आप थोड़े अड़ियल हो सकते हैं। यदि आप अपने लवमेट्स के साथ डेट पर जा रहे हैं तो थोड़े शान्त और धैर्यवान बने रहें। गुरुवार के बाद का समय शुभ कार्यों के लिये उचित नहीं है।

समाधान: प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलायें।

कन्या राशिफल | Virgo Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत प्रेम सम्बन्धों के लिये उत्तम है। बड़े बिजनेस अनुबन्ध हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप अत्यधिक सजग रहेंगे। आपकी आन्तरिक शक्ति आपके लिये सहायक सिद्ध होगी। उच्च संस्थान में प्रवेश लेने के अवसर प्राप्त होंगे। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। घर-परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ रहेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में सुधार आयेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बुधवार और शुक्रवार अत्यधिक शुभ दिन होंगे।

अशुभ राशिफल: आपको खानपान को लेकर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चे पढ़ाई के दौरान अपने मन को शान्त रखें। बड़ा निवेश करने को लेकर आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। विपरीत लिङ्ग के जातकों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। शनिवार को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मनोरञ्जन के साधनों पर अत्यधिक धन खर्च करेंगे। लेकिन आय और व्यय में सन्तुलन बिगड़ने न पाये, इसका ध्यान रखें। पुराने मामलों को दोबारा उठाने से बचें। रविवार को कटु वचनों को बोलने से बचें।

समाधान: बिल्वपत्र पर श्वेत चन्दन से 'राम' लिखकर शिवलिङ्ग पर अर्पित करें।


तुला राशिफल | Libra Prediction

शुभ राशिफल: इस सप्ताह आप स्फूर्ति से भरपूर रहेंगे। सभी काम समय पर निपटाने का प्रयास करेंगे। सम्पत्ति बेचना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपको अच्छे ग्राहक उपलब्ध करवा सकता है। परिजन आपकी भावनाओं का ध्यान रखेंगे। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अपने रहन-सहन को लेकर थोड़े सजग रहेंगे। किसी विशिष्ट आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप भविष्य के लिये कोई योजना बना सकते हैं। आपकी नयी नौकरी में आय में बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। सप्ताहान्त अत्यधिक सुखद रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में कलह का वातावरण हो सकता है। अपने प्रयास निरन्तर रखें, क्योंकि इसी के कारण आपको सफलता मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये बहुत अच्छी नहीं है। किसी से सलाह लेने में स्वयं को नीचा न समझें। छोटे भाई का व्यवहार आपको व्यथित कर सकता है। पुरुष जातकों को महिला सहकर्मियों से परेशानी का अनुभव होगा। रविवार और सोमवार शुभ दिन नहीं है, इसीलिये कोई बड़ा काम शुरू न करें।

समाधान: प्रतिदिन शिवलिङ्ग पर बेलपत्र, इत्र एवं सुगन्धित पुष्प अर्पित करें।


वृश्चिक राशिफल | Scorpio Prediction

शुभ राशिफल: आपकी विनम्रता वाले स्वभाव से लोग अत्यधिक आकर्षित रहेंगे। अच्छे व्यवहार के कारण आपको हर जगह प्राथमिकता मिलेगी। आपको सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं। इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के काफी अच्छे योग हैं। लोग आपकी बातों को महत्त्व देंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों की मेहनत से आप प्रसन्न रहेंगे। वाक्पटुता के कारण आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। बुधवार और गुरुवार सबसे अच्छे दिन रहने वाले हैं।

अशुभ राशिफल: आज जल्दबाजी वाले स्वभाव के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। जो लोग आपसे निगेटिव बातें करते हैं, उनसे अधिक वार्तालाप न करें। प्रेमीजन की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक कार्यों को लेकर जमापूँजी खर्च कर सकते हैं। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आवश्यक हो तो उन्हें डाँट भी लगायें। रविवार और शनिवार कमजोर दिन रहेंगे।

समाधान: नित्य शिव सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।


धनु राशिफल | Sagittarius Prediction

शुभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों में कमी आयेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। मन में कुछ नये आइडियाज आयेंगे। मेहनत का सुखद परिणाम प्राप्त होगा। आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपको नये अनुभव करायेगा। जीवनसाथी को करियर में उत्कृष्ट सफलता मिल सकती है। कारोबारियों के लिये यह सप्ताह बहुत ही शुभ है। लोग आपकी राय का सम्मान करेंगे। महत्त्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। रविवार, सोमवार और शनिवार का दिन सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपको अपने निर्णयों पर पुनर्विचार करने के लिये प्रेरित करेगी। दोस्तों के साथ आपको अपने सम्बन्ध मधुर रखने चाहिये। पोषण की कमी और थकान के कारण सरवाईकाल और माइग्रेन जैसी समस्या बढ़ सकती है। नौकरी में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। पेपर वर्क में गलतियाँ आपके काम को लम्बित कर सकती हैं। किसी के काम में नुक्स निकालने से बचें, वरना आप लोगों के निशाने पर आ सकते हैं। मंगलवार और गुरुवार कमजोर रहने वाला है।

समाधान: प्रतिदिन शाम के समय शिव मन्दिर में घी का दीपक जलायें।


मकर राशिफल | Capricorn Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। मित्र आपकी आर्थिक सहायता कर सकते हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के कारोबार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ का तनाव धीरे-धीरे दूर होगा। विद्यार्थी नये विषयों का अध्ययन प्रारम्भ कर सकते हैं। बुजुर्ग जातकों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। अवसाद दूर करने के लिये कला का अभ्यास प्रारम्भ करना लाभकारी होगा। पूरा सप्ताह आपको पुराने नुकसान की भरपायी करने में मदद करेगा। सोमवार और बुधवार का दिन सुखद सिद्ध होगा।

अशुभ राशिफल: किसी की भावनाओं का अनादर न करें। इसीलिये आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिये, कि किसी का दिल न दुखे। रोगियों को वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों पर भी काम करना होगा। दूसरों के मामलों में मध्यस्थता कराने से लोग आपको ही बुरा समझ सकते हैं। शनिवार को कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। पिताजी की आज्ञा की अवहेलना न करें। रविवार और शनिवार कमजोर दिन होंगे।

समाधान: भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला अर्पित करें।



कुम्भ राशिफल | Aquarius Prediction

शुभ राशिफल: परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप बौद्धिक चर्चाओं के लिये चर्चित हो सकते हैं। दूर की यात्रा हो सकती है। आशावादी विचारों के कारण आप लोगों के लिये प्रेरणा का केन्द्र बनेंगे। नये व्यापार में निवेश कर सकते हैं। आपके समर्थकों की सङ्ख्या में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन काफी खुशहाल रहेगा। नवदम्पति किसी पूजापाठ में भाग ले सकते हैं। महँगे गहने और कपड़े खरीद सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। सप्ताहान्त प्रत्येक दृष्टिकोण से शुभ रहने वाला है।

अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कलहपूर्ण हो सकती है। बेकार के कार्यों में अपना मूल्यवान समय बर्बाद न करें। यह सप्ताह आपको अपनी प्रतिभा विकसित करने के अच्छे अवसर दे रहा है। युवा अपने प्रेम सम्बन्धों को लेकर कम गम्भीर रहेंगे। प्रेमीजन का सम्मान करें। बिना मतलब के आरोपों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों का सहयोग करें। सम्भव है कि कुछ काम आपके अनुसार न हों। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप उनका सीधा विरोध करें।

समाधान: प्रतिदिन सुबह-शाम रुद्राष्टकम् का पाठ करें।


मीन राशिफल | Pisces Prediction

शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत बहुत ही शुभ रहने वाली है। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत अच्छे रहेंगे। करियर के दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। उच्चाधिकारी आपको प्रमोशन दे सकते हैं। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। घर में धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को विजय मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों को विवाह में परिणित कर सकते हैं। रविवार से बुधवार तक का समय सुखद रहेगा।

अशुभ राशिफल: अनजान लोगों पर अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। लोन और बीमा को लेकर थोड़ी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। अत्यधिक भावुक होने के कारण आप लोगों से अधिक अपेक्षा करेंगे। लेकिन लोग आपकी अपेक्षाओं को उतना महत्त्व नहीं देंगे। घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। मुँह में छाले पड़ सकते हैं। गरिष्ठ भोजन करने से बचें, वरना परेशानी बढ़ेंगी। मन में अरिष्ट का भय रहेगा। शुक्रवार और शनिवार का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

समाधान: शुद्ध जल,गङ्गाजल और गन्ने के रस से शिवलिङ्ग का अभिषेक करें।


ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय सप्ताह की कामना करते हैं।

Daily Panchang | पञ्चाङ्ग - राशिफल | 30 जुलाई 2026

July 30, 2026

जानिए ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻

*आप लोग चैनल को फॉलो जरूर कर लें और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भी फॉलो करा दें जिससे हमारी सारी अपडेट आपको हमेशा मिलती रहे*

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 🌤️  *दिनांक - 30 जुलाई 2026*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

🌤️ *दिन - गुरूवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 

🌤️ *ऋतु - वर्षा ॠतु* 

🌤️ *मास - श्रावण ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 09:30 तक तत्पश्चात द्वितीया* 

🌤️ *नक्षत्र - श्रवण शाम 05:43 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

🌤️ *योग - आयुष्मान रात्रि 12:05 तक तत्पश्चात सौभाग्य*

🌤️*राहुकाल - दोपहर 02:23 से शाम 06:02 तक* 

🌤️ *सूर्योदय - 06:12*

🌤️ *सूर्यास्त -  07:17*

👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण- पूर्णिमांत श्रावण मास आरंभ*

 💥*विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।* 

   🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

🌷 *श्रावणमास* 🌷

🙏🏻 *भगवान शिव का पवित्र श्रावण (सावन) मास 30 जुलाई 2026 गुरुवार से शुरू हो रहा है, (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अषाढ़ मास चल रहा है वहा 13 अगस्त, गुरुवार से श्रावण (सावन) मास आरंभ होगा)*

🙏🏻 *श्रावण हिन्दू धर्म का पञ्चम महीना है। श्रावण मास शिवजी को विशेष प्रिय है । भोलेनाथ ने स्वयं कहा है—*

 🌷 *द्वादशस्वपि मासेषु श्रावणो मेऽतिवल्लभ: । श्रवणार्हं यन्माहात्म्यं तेनासौ श्रवणो मत: ।।*

*श्रवणर्क्षं पौर्णमास्यां ततोऽपि श्रावण: स्मृत:। यस्य श्रवणमात्रेण सिद्धिद: श्रावणोऽप्यत: ।।*

 ➡ *अर्थात मासों में श्रावण मुझे अत्यंत प्रिय है। इसका माहात्म्य सुनने योग्य है अतः इसे श्रावण कहा जाता है। इस मास में श्रवण नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होती है इस कारण भी इसे श्रावण कहा जाता है। इसके माहात्म्य के श्रवण मात्र से यह सिद्धि प्रदान करने वाला है, इसलिए भी यह श्रावण संज्ञा वाला है।*

🙏🏻 *श्रावण मास में शिवजी की पूजाकी जाती है | “अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम्” श्रावण मास में अकालमृत्यु दूर कर दीर्घायु की प्राप्ति के लिए तथा सभी व्याधियों को दूर करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। मरकंडू ऋषि के पुत्र मारकण्डेय ने लंबी आयु के लिए श्रावण माह में ही घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी, जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने मृत्यु के देवता यमराज भी नतमस्तक हो गए थे।*

🙏🏻 *श्रावण मास में मनुष्य को नियमपूर्वक नक्त भोजन करना चाहिए ।*

 ➡ *श्रावण मास में सोमवार व्रत का अत्यधिक महत्व है*

🌷 *“स्वस्य यद्रोचतेऽत्यन्तं भोज्यं वा भोग्यमेव वा। सङ्कल्पय द्विजवर्याय दत्वा मासे स्वयं त्यजेत् ।।”*

🙏🏻 *श्रावण में सङ्कल्प लेकर अपनी सबसे प्रिय वस्तु (खाने का पदार्थ अथवा सुखोपभोग) का त्याग कर देना चाहिए  और उसको ब्राह्मणों को दान देना चाहिए।*

🌷 *“केवलं भूमिशायी तु कैलासे वा समाप्नुयात”*

🙏🏻 *श्रावण मास में भूमि पर शयन का विशेष महत्व है। ऐसा करने से मनुष्य कैलाश में निवास प्राप्त करता है।*

➡ *शिवपुराण के अनुसार श्रावण में घी का दान पुष्टिदायक है।*



पंचक प्रारंभ: 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार), सुबह लगभग 6:35 बजे से

पंचक समाप्त: 4 अगस्त 2026 (मंगलवार), रात लगभग 9:54 बजे



🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹

आपका जन्मदिन: 30 जुलाई

 

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

कारोबार: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

 

परिवार: दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 

 

यात्रा योग: महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।



मेष - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी कोई योजना पूरी होने की उम्मीद है। किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार की सलाह भी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आपके संतुलित व्यवहार से अच्छी और बुरी, दोनों तरह की परिस्थितियों में उचित तालमेल बना रहेगा। नेगेटिव- कामकाज का अतिरिक्त बोझ रहेगा। कोई बड़ा फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय को नजरअंदाज न करें। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। आपसी संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति को दखल न देने दें, वरना संबंधों में खटास आ सकती है।


व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में कुछ चुनौतियां रहेंगी। अपना अधिकतर समय मार्केटिंग के कामों में लगाएं। फिलहाल मुनाफा धीमा रहेगा। भविष्य की योजनाओं को लागू करने के लिए सही समय का इंतजार करना जरूरी है। ऑफिस के काम से यात्रा हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। ध्यान रखें, विवाहेतर संबंध आपकी बदनामी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और मेहनत से थकान तथा सिरदर्द हो सकता है। काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1


 - 

वृष - पॉजिटिव- आज आप अपने अंदर गजब का आत्मबल और ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई भी काम करने से पहले अपने मन की आवाज जरूर सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान घर की व्यवस्था को बेहतर बनाएगा। नेगेटिव- वाहन या किसी अन्य वस्तु के रखरखाव पर बड़ा खर्च हो सकता है। युवा बेकार की बातों में समय न गंवाएं और अपनी पढ़ाई या करियर पर ध्यान दें। तनाव लेने के बजाय समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।


व्यवसाय- आज कारोबार से जुड़ी किसी समस्या से राहत मिलेगी। कर्मचारियों और सहयोगियों से अच्छे संबंध रखने पर उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों पर टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। उपहारों का लेन-देन भी हो सकता है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज वाले लोग लापरवाही न करें। नियमित जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज लें। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 2


 - 

मिथुन - पॉजिटिव- परिवार में चल रही किसी उलझन का आपके सहयोग से उचित समाधान मिल सकता है। शॉपिंग में भी खुशनुमा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर लें। इससे आप अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। नेगेटिव- आलस और सुस्ती को हावी न होने दें। समय की अहमियत समझें। करीबी रिश्तों में स्वार्थ की भावना नजर आ सकती है। जायदाद से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती है।


व्यवसाय- यह समय बहुत सावधानी से काम करने का है। अपनी बिजनेस योजनाएं किसी के सामने जाहिर न करें। नकारात्मक सोच वाले किसी व्यक्ति के कारण काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिस की गतिविधियों में सुधार आएगा। लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- वातावरण और प्रदूषण के कारण त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। ज्यादा देर धूप में रहने से बचें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3


 - 

कर्क - पॉजिटिव- कोई खास फैसला लेने में पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। दोपहर बाद सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। इससे आत्मिक संतुष्टि मिलेगी। नेगेटिव- अहंकार और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। सहजता और धैर्य से काम करें। खर्च बने रहेंगे और फिलहाल इनमें कटौती करना मुश्किल होगा।


व्यवसाय- शेयर बाजार और तेजी-मंदी से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। जमीन-जायदाद से जुड़े बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है, इसलिए इन कामों पर पूरा ध्यान दें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी भी तरह के लालच में न आएं। लव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूर रहें और अपने परिवार पर ध्यान दें। युवाओं का विपरीत लिंग के लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। स्वास्थ्य- काम के साथ शारीरिक और मानसिक आराम भी जरूरी है। मनपसंद गतिविधियों के लिए भी कुछ समय निकालें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2


 - 

सिंह - पॉजिटिव- अपनी रुचि के कामों के लिए भी समय निकालें। इससे मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। रिश्तेदारों और मित्रों से फोन या इंटरनेट के माध्यम से बातचीत करने पर सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी। नेगेटिव- किसी मित्र या रिश्तेदार के अपने वादे से मुकरने पर तनाव हो सकता है। इसलिए दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। दूसरों पर भरोसा करने के बजाय अपनी अंतरात्मा के फैसले को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा।


व्यवसाय- कारोबार में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। मशीनरी और कारखानों से जुड़े बिजनेस में लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। ऑफिस के मामलों में लापरवाही करने से नुकसान हो सकता है। लव- व्यस्तता के कारण परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का परिवार के प्रति समर्पण आपको तनावमुक्त रखेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस हो सकता है। योग और व्यायाम के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


कन्या - पॉजिटिव- घर की व्यवस्था को अनुशासित और बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयासों की तारीफ होगी। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। इससे कई परेशानियों का समाधान आप खुद निकाल लेंगे। नेगेटिव- किसी भी तरह की उधारी से बचें, वरना संबंध खराब हो सकते हैं। किसी से गलत लहजे में बात करना नुकसानदेह रहेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर अमल करना फायदेमंद होगा।


व्यवसाय- बिजनेस में ग्रोथ से जुड़ी खास जानकारियां मिलेंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- गले और छाती में कफ के कारण परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत होने पर डॉक्टर से इलाज लें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


तुला - पॉजिटिव- दिन व्यस्त रहेगा। व्यक्तिगत और पारिवारिक कामों को लेकर जोश तथा उत्साह बना रहेगा। आपसी संबंधों में आए मतभेद सुलझाने की कोशिश सफल होगी। विद्यार्थी इंटरव्यू या करियर से जुड़ी परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान देंगे। नेगेटिव- जल्दबाजी या भावुकता में कोई फैसला न लें। दोपहर बाद नुकसान होने की आशंका है, जिससे मन परेशान हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपके काम में कमियां निकालना आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट डाल सकता है।


व्यवसाय- बिजनेस की मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। इस समय अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप के कामों में पुराने नकारात्मक मुद्दों को नजरअंदाज कर अपने काम पर ध्यान दें। किसी भी तरह की उधारी नुकसानदेह हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए परिवार से बात करने का उचित समय है। स्वास्थ्य- सकारात्मक नजरिया रखें और दिनचर्या व्यवस्थित बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4


वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी कारण से रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। नई योजनाओं को लागू करने का भी उचित समय है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- यह समय अपनी योजनाओं की रूपरेखा बनाने के साथ उन्हें लागू करने का है। बेकार की गतिविधियों में समय न गंवाएं। निवेश से जुड़े काम आज टालना बेहतर होगा, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है।


व्यवसाय- लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। इंश्योरेंस और पॉलिसी से जुड़े बिजनेस में मुनाफा होगा। पार्टनरशिप के कामों में आपके फैसले फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- पेट दर्द और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। खान-पान नियंत्रित रखें। घरेलू इलाज करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8


धनु - पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दिन सकारात्मक तरीके से बिताएं। आपके कई रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ेंगे और सफलता भी मिलेगी। नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें। महिलाएं अपने मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। यात्रा करनी पड़े तो अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें।


व्यवसाय- बिजनेस में स्टाफ और कर्मचारियों के बीच अनुशासन तथा व्यवस्था बनाए रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित तरीके से चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं भी काफी हद तक दूर हो जाएंगी। ऑफिस में दूसरों के मामलों में दखल न दें। लव- परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज-मस्ती में खुशनुमा समय बीतेगा। घर का माहौल सुखद बना रहेगा। स्वास्थ्य- तनाव और मौसमी बीमारियों से बचाव रखें। इनका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। मन लगातार उदास रहे तो विशेषज्ञ की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7


मकर - पॉजिटिव- पारिवारिक और कारोबारी गतिविधियों के कारण बहुत भागदौड़ रहेगी। सभी काम व्यवस्थित करने में आपको आनंद भी आएगा। भावनाओं में बहने के बजाय समझदारी और चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना फायदेमंद होगा। नेगेटिव- मित्रों और करीबी रिश्तेदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। कोई व्यक्ति पीठ पीछे नुकसान पहुंचा सकता है। बदनामी की आशंका भी है। किसी विवाद में न पड़ें और अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें।


व्यवसाय- कारोबार के सिलसिले में बहुत भागदौड़ रहेगी। मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत से नई उपलब्धियां मिलेंगी। हालांकि इनके नतीजे धीरे-धीरे मिलेंगे। किसी कर्मचारी या सहयोगी से कहासुनी हो सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य- एसिडिटी और छाती में जलन की समस्या हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजें न खाएं। भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9


कुंभ - पॉजिटिव- आज आप आराम के मूड में रहेंगे। अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। महिलाएं घर और प्रोफेशन के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखने में सफल रहेंगी। नेगेटिव- घर की किसी वस्तु की खरीदारी पर उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है। किसी खास योजना को लागू करते समय दूसरों की बातों में आने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें।


व्यवसाय- बिजनेस के लिए की गई मेहनत के अच्छे नतीजे जल्दी मिलेंगे। उच्च अधिकारियों और सम्मानित लोगों से अच्छे संबंध रखना बिजनेस में फायदेमंद साबित होगा। अपनी कारोबारी योजनाएं किसी से शेयर न करें। लव- परिवार के साथ मौज-मस्ती और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- व्यस्तता के कारण लंबे समय तक भूखे न रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत होने पर डॉक्टर से इलाज लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1


मीन - पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को काम में बदलने का बेहतरीन समय है। आप अपने अंदर उत्साह और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। निवेश से जुड़े कामों के लिए समय अनुकूल है। ये गतिविधियां भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। नेगेटिव- आपके विचारों की संकीर्णता से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाएं। लोगों से बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें।


व्यवसाय- बिजनेस को लेकर कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। किसी परेशानी में घर के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की सलाह से नई दिशा मिल सकती है। ऑफिस के मामलों में कुछ दिक्कतें रहेंगी। उच्च अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। लव- घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी बढ़ाने वाली चीजें न खाएं। सकारात्मक रहें। थोड़ी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*यह ग्रुप एक प्रेरणा स्रोत और जिंदगी जीने के नजरिया को जाहिर करता है इस ग्रुप में हर रोज धार्मिक, प्रेरणादायक कहानियां और आत्मविश्वास से जुड़ी गाथा भेजी जाती है कृपया इस ग्रुप को लिंक से जॉइन करें*🚩

*💐आप सभी अपने दोस्तों को जोड़ने के लिए भी इस लिंक को शेयर कर सकते है!!👇*

Follow the Astro Bhagyaraj Gupt channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VbBM7Bg2ZjCj8Wwb4U35

*अतः समूह के सभी सदस्यों से मेरा अनुरोध है कि  क्रप्या एक ही ग्रुप में बने रहे सभी ग्रुप में एक जैसी ही पोस्ट भेजी जाती हैं एव बेवजह की कॉल ओर मेसेज ना करे मुझे संचालन करने में असुविधा होती है🙏*

https://wa.me/9115651234 

*राम रक्षा स्तोत्र मंत्र*

*राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे । सहस्त्रनाम ततुल्यं रामनाम वरानने ।।*

*सदैव प्रसन्न रहिये!!*

*जो प्राप्त है-पर्याप्त है!!*

ज्योतिषाचार्य भाग्यराज गुप्त जी आपके मंगलमय दिन की कामना करते हैं।

0+

SATISFIED CLIENTS

0+

LIFE TRANSFORMATIONS

0+

CONSULTATIONS

0+

REMEDIES PROVIDED

icon not found Enquiry

Know About Your Future

Vedic astrology is an ancient science that reveals the cosmic influences shaping your life's journey. Our expert astrologer provides personalized guidance through horoscope readings, numerology, Vastu consulting, and remedial solutions. Discover your life purpose, navigate challenges, and unlock your true potential with authentic astrological wisdom.

Requesting A Call:

+91 91156 51234

Monday - Friday:

10 am - 6 pm

GT Road, Ludhiana - 141008 (Pb)

INDIA